Harigarh : प्रदेश सरकार नागरिक सुविधाओं और सफाई व्यवस्था की निगरानी के लिए ई-नगर सेवा पोर्टल के माध्यम से शिकायतों का निस्तारण करवा रही है, लेकिन पिछले तीन महीने में अलीगढ़ जिले की सात नगर पंचायतों में नौ से भी कम शिकायतें दर्ज की गई हैं। इसके चलते शासन ने संबंधित नगरीय निकायों के अधिशासी अधिकारियों (ईओ) को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। निदेशक अनुज कुमार झा ने तीन दिन में जवाब मांगा है
।