मौत की सजा में नहीं होगी कोई नरमी: ट्रंप

Spread the love

New Delhi : अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को कहा कि सत्ता संभालने पर वह मौत की सजा में कोई नरमी नहीं बरतेंगे। उन्होंने ये टिप्पणी राष्ट्रपति जो बाइडन द्वारा मौत की सजा पाए कई लोगों की सजा को उम्रकैद में बदलने को लेकर की। ट्रंप ने बाइडन के सोमवार के फैसले की आलोचना करते हुए कहा कि उन्होंने मौत की सजा पाए 40 में से 37 लोगों के मृत्युदंड को आजीवन कारावास में बदल दिया है। ये फैसला समझ से परे है और पीड़ितों के परिवारों का अपमान है। जो बाइडन ने हमारे देश के सबसे बुरे हत्यारों में से 37 की सजा कम कर दी है। इससे पीड़ितों के रिश्तेदार व दोस्त और भी ज्यादा दुखी हैं।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *