राजपूत करणी सेना बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यक बहन बेटियों के साथ जबरन धर्मांतरण का ज्ञापन दिया

Spread the love

Greater Noida : शनिवार को श्री राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर धीरज सिंह के नेतृत्व में बांग्लादेश में हिंदु अल्पसंख्यकों पर हो रहे बर्बरतापूर्ण अत्याचार के ख़िलाफ़ हिंदू जन आक्रोश पैदल मार्च निकाला। जिसमें करणी सेना के पदाधिकारियों के साथ सर्व हिंदू समाज के सैंकड़ों लोग उपस्थित रहे। यह जुलूस अल्फा 1 मेट्रो स्टेशन से परिचौक होता हुआ जिलाधिकारी कार्यालय सूरजपुर एडीएम प्रशासन को ज्ञापन देकर समाप्त किया गया। धीरज सिंह ने एडीएम को बताया कि बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यक बहन बेटियों के साथ जबरन धर्मांतरण व दुष्कर्म की घटनाओं को अंजाम देते हुए नरसंहार किया जा रहा है जो घोर निंदनीय और शर्मनाक है। जिससे जनमानस में काफ़ी रोष है। । संगठन के जिलाध्यक्ष अमरीश चौहान ने सरकार को चेताया कि यदि जल्द ही इस बेहद दुखदपूर्ण घटना पर सरकार द्वारा संयुक्त राष्ट्र संघ के माध्यम से कोई कदम नहीं उठाया जाता तो श्री राजपूत करणी सेना सर्व हिंदू समाज को साथ में लेकर विशाल जन आंदोलन करेगी। संगठन के जिलाध्यक्ष अमरीश चौहान के साथ वहाँ उपस्थित हिंदू समाज के लोगों ने लगभग दस किलोमीटर की पदयात्रा कर अपना आक्रोश व्यक्त किया और भारत सरकार से बांग्लादेश मामले में उचित कार्यवाही करने की माँग की। मौके पर करणी सेना से अनेक पदाधिकारी जिनमें राम अवतार सोलंकी, दलवीर सिंह सिसोदिया, डॉ सतेन्द्र सिंह, अनूप सिंह राठौर और संतपाल सिंह सिसोदिया, अनिल शर्मा, चैनपाल प्रधान, हरेंद्र भाटी, ज्योति सिंह, सतेन्द्र सिसोदिया, राकेश चौहान, फिरे चौहान, आरती शर्मा राव अजित नेहा सिंहा सेंकड़ों सम्मानित लोग मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *