करंट लगने से छात्र की मौत, इकलौता पुत्र होने से गांव में सन्नाटा छाया 

Spread the love

Greater Noida  : देहात क्षेत्र के गांव रखेड़ा में बीती रात घर में बिजली नहीं आने पर संजीव कुमार बिजली के तार को सही करने लगा अचानक करंट का झटका लगने से दूर जा गिरा परिवारजनों को पता लगा तब तक दम तोड़ दिया।पिता अमरपाल सिंह ने बताया संजीव कुमार की उम्र 18 वर्ष थी जो एन एस पब्लिक स्कूल का 12 का छात्र था घर में इकलौता पुत्र था।जिसके ग़म में मां का रो रोकर बुरा हाल है गांव में मातम छाया हुआ है।वही एन एस पब्लिक स्कूल के प्रबंधक अनिल तोमर ने बताया संजीव कुमार हमारे स्कूल का होनहार छात्र था जिसका एन एस पब्लिक स्कूल परिवार को दुःख है जिसके शोक में आज स्कूल की छुट्टी की गई है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *