पति पत्नी बने सी ए परिवार में खुशी का माहौल

Spread the love

Greater Noida  : देहात क्षेत्र के ग्राम शाहपुर कलां निवासी उत्तर प्रदेश पुलिस मैं कार्यरत सबइंस्पेक्टर रामवीर सिंह के पुत्र अंकित तेवतिया और उनकी पुत्र वधु नताशा तेवतिया ने सी ए की फाइनल परीक्षा उत्तीर्ण की है।जिससे परिवार सहित पूरे गांव में खुशी का माहौल है। परिवार और ग्रामीणों ने मिठाई खिलाकर बधाई दी।अंकित ने अपने पिता के साथ रहते हुए खैर (अलीगढ़)से इंटर तक की शिक्षा प्राप्त की वहीं नताशा ने अलीगढ़ से इंटर तक की शिक्षा ग्रहण की है।अंकित और नताशा दोनों ने ही बताया कि इस कामयाबी के लिए परिवार के सभी सदस्यों का साथ रहा है ।सभी ने समय समय पर हमको प्रेरित किया था और लगातार हौसला बढ़ाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *