नव वर्ष को लेकर जिले में सुरक्षा व्यवस्था के रहेंगे पुख्ता इंतजाम,विभिन्न चौराहों पर चेकिंग

Spread the love

Greater Noida : नए साल पर ड्रिक एंड ड्राइव करने वाले, हुड़दंग करने वालों पुलिस की पैनी नजर रहेगी। जिले में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम रहेंगे। सुरक्षा के दृष्टिकोण से पूरे जिले को तीन सुपर जोन, 10 जोन, 27 सेक्टर व 119 सब सेक्टर में बांटकर सतर्कता बरती जाएगी। भीड़भाड़, माल व अन्य स्थानों पर सामान्य पुलिस के अलावा, पीएसी और स्पेशल टीम तैनात रहेगी। पुलिस ने नववर्ष की संध्या और नए साल को लेकर सभी भीड़भाड़ वाले स्थान जैसे माल व बाजारों को चिह्नित किया है। तीनों जोन में आठ डीसीपी, पांच एडीसीपी, 15 एसीपी, 75 निरीक्षक, 750 उपनिरीक्षक, 117 महिला उपनिरीक्षक, 1470 मुख्य आरक्षी व आरक्षी, 473 महिला आरक्षी पुलिसकर्मी दिन और रात्रि में ड्यूटी देंगे। सात कंपनी पीएसी दंगा निरोधक उपकरणों से लैस होकर तैनात रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *