Greater Noida: अलीगढ़ जिले के टप्पल में बनने वाले मल्टी माडल लाजिस्टिक हब के विकासकर्ता चयन के लिए जल्द ही प्रस्ताव मांगे जाएंगे। ढाई सौ एकड़ में विकसित होने वाले इस पार्क के लिए जमीन अधिग्रहण की धारा 11 की कार्रवाई शुरू हो गई। परियोजना की लागत करीब साढ़े छह सौ करोड़ रुपये है। इसमें 12 वेयर हाउस बनाए जाएंगे। टप्पल-बाजना अर्बन सेंटर के तहत विकसित होने वाला मल्टी माडल लाजिस्टिक हब नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नजदीक है। इस क्षेत्र में एनएचएआइ सड़क का निर्माण भी कर रहा है।