Greater Noida : लगभग सैंतीस वर्षों तक पुलिस की सेवा में लगे रहे उप निरीक्षक सूरज पाल सिंह को सोमवार को स्वागत समारोह के साथ भावभीनी विदाई दी गई। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में फूल मालाओं से लादकर आगे के जीवन के लिए शुभकामनाएं दी गईं।
पुलिस की सेवा में सैंतीस वर्ष बिताने के बाद सोमवार को गौतमबुद्धनगर कोतवाली दनकौर की चौकी बिलासपुर में तैनात उप निरीक्षक सूरज पाल सिंह सेवानिवृत्त हो गए। इस मौके पर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। प्रभारी निरीक्षक उपेंद्र कुमार के नेतृत्व में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। सेवानिवृत्त उप निरीक्षक सूरज पाल सिंह को फूल माला पहनाकर तथा उपहार के साथ भावभीनी विदाई दी गई और पुलिस की सेवा में रहते हुए उनके कार्यों की सराहना की गई तथा शुभ कामना के साथ उनके उज्जवल भविष्य एवं सुखमय जीवन की प्रार्थना की गई । इस मौके पर सुबोध शर्मा, विजय बंसल, उपदेश, विवेक, अमरदीप, उत्तम, सुमित, अंकित सक्सेना, कृपाल चौहान, सुभाष चंद्र आदि मौजूद रहे।