Greater Noida :- मंगलवार की शाम श्री श्याम सेवा समिति के नेतृत्व से भव्य संकीर्तन का आयोजन पुरानी अनाज मंडी में हआ। जिसमें दीपक जी ने दीप प्रज्वलित किया और आचार्य जी ने मंत्र उच्चारण कर विधि विधान से पूजन कराकर संकीर्तन का शुभारम्भ किया। और भक्तों को तिलक व मोली कलावा बांध आशीर्वाद दिया। वहीं हरिओम जी ने श्री श्याम बाबा जी के भजनों को गाकर मन मोह लिया। भजनों को सुनने के लिए भक्तों की भीड़ लग गई।सोनू जी ने “रामजी से राम राम कहियो,कहियो जी हनुमान जी” आदि भजनों को सुनकर भक्त भजन सुनने को बैठे रहे।इस अवसर पर जयप्रकाश,दिनेश कुमार,राहुल कुमार,शिवकुमार,जयकिशन,रोहित,सतीश कुमार,विपिन कुमार,सुधीरआदि का सहयोग रहा