New Delhi : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) या महागठबंधन में शामिल होने को लेकर सवाल उठ रहे हैं। इसी बीच, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने एक चौंकाने वाला बयान दिया है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के लिए महागठबंधन के दरवाजे हमेशा खुले हैं, और यदि वह आना चाहते हैं तो स्वागत है। यह बयान तब आया जब पत्रकारों ने लालू से नीतीश कुमार के भविष्य को लेकर सवाल पूछा। इससे सियासी गलियारों में हलचल मच गई है, और एनडीए खेमे में बेचैनी बढ़ गई है। कुछ दिन पहले, तेजस्वी यादव ने कहा था कि नीतीश कुमार के लिए महागठबंधन का दरवाजा बंद है, हालांकि पार्टी में कोई भी निर्णय आलाकमान द्वारा लिया जाएगा। अब लालू प्रसाद का बयान सियासत में नई दिशा दिखा रहा है।