संभल की वक्फ संपत्तियों की होगी जांच

Spread the love

Uttar Pradesh : संभल की जामा मस्जिद के करीब बन रही पुलिस चौकी की संपत्ति पर विवाद उठने के बाद प्रशासन ने शहर की सभी वक्फ संपत्तियों की जांच करने का निर्णय लिया है। इस बीच कागजों की पड़ताल के बाद नगर पालिका की बताई गई है।कोर्ट के आदेश पर जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान शहर में हुई हिंसा के बाद सख्ती जारी है। इसके तहत ही जामा मस्जिद के पास पुलिस चौकी बनाई जा रही है। जिसका नाम सत्यव्रत है। कुछ लोगों ने पुलिस चौकी का निर्माण होने वाली भूमि को वक्फ संपत्ति बताते हुए दावा किया था।इसके बाद दस्तावेजों की जांच की गई थी। जांच में लोगों की ओर से पेश किए गए सभी दस्तावेज वैध नहीं मिले थे। इसके बाद यह सामने आया है कि शहर में कई वक्फ संपत्तियां हैं, जिनके खुर्दबुर्द करने की आशंका हैं। डीएम ने बताया कि वक्फ की दो तरह की जमीनें होती हैं। पहली वक्फ अल औलाद और दूसरी वक्फ अलल खैर। दोनों ही तरह की जमीन में कुछ शर्ते होती हैं, लेकिन इनको बेचा नहीं जा सकता है। उन्होंने बताया कि जानकारी मिली है कि कई वक्फ संपत्तियों को खुर्दबुर्द किया गया है। इसकी जांच के लिए टीम बनाई जाएगी, जांच के बाद हकीकत सामने आएगी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *