ब्रह्मा देवी अमीचन्द कन्या इंटर कॉलेज मे हुआ स्काउट गाइड कैम्प शिविर का आयोजन

Spread the love

Greater Noida : शनिवार को नगर के ब्रह्मा देवी अमीचन्द कन्या इंटर कॉलेज स्काउट गाइड कैम्प का शिविर लगाया गया। छात्राओं ने ग्यारह प्रदेशों के अलग – अलग शिविर लगाकर वहाँ कि वेशभूषा खान – पान, राज्य कि जानकारी दी तथा रंगोली भी बनाई मध्य प्रदेश कि टीम प्रथम पंजाब द्वितीय व उत्तराखण्ड टीम तृतीय स्थान पर रही। डी. टी. सी स्काउट गाइड विकास कुमार ने छात्राओं को विशेष परिस्थिति मे कैसे टेन्ट लगाकर रहना चाहिए छात्राओं को सिखाया तथा सभी राज्यों के विषय मे पूरी जानकारी वहाँ का खान – पान, रहना, राज्य कि पूरी जानकारी दी स्काउट गाइड काउंसलर कविता गौतम ने छात्राओं को कैम्प के माध्यम से अनुशासन व अतिथि आने पर कैसे स्वागत किया जाता है छात्राओं को गुण सिखाये बाहर से आये अतिथियों ने छात्राओं के कार्यक्रमों कि सराहना की कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि पब्लिक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य कुलभूषण शर्मा ने सभी छात्राओं को उनके प्रोग्राम पर बधाई दी तथा भविष्य मे भी होने वाले आयोजन मे हिस्सा लेने की अपील की इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य सुमत प्रकाश गौड़, मनोज कुमार सिंह, मनीष कुमार, संतोष शर्मा, कमलेश देवी, पूजा देवी, दीप्ती सिंह, निशा, करिश्मा आदि का व्यवस्थाओ मे सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *