New Delhi : पाकिस्तान हमेशा की तरह भारत से खौफ खाए बैठा है। इस बार उसने खुद इस बात को माना है। दरअसल, पाक विदेश मंत्रालय ने उनके देश में भारत के आतंकवादियों के खिलाफ अभियान पर चिंता जताई है। पाक ने कहा कि भारत अपनी सीमा से बाहर आतंकियों के सफाए के लिए अभियान चला रहा है। पाक ने ये आरोप अमेरिकी अखबार वॉशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के बाद लगाए। रिपोर्ट में खुलासा किया गया है कि भारत ने पाकिस्तान के भीतर ऐसे व्यक्तियों की हत्या का आदेश दिया है, जिन्हें वह अपने राष्ट्रीय हितों के लिए खतरा मानता है। वाशिंगटन पोस्ट ने हाल ही में बताया कि भारत की खुफिया एजेंसी, रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (RAW) 2021 से पाकिस्तान में आतंकियों को निपटा रही है।बता दें कि इसी तरह के दावे पहले द गार्जियन ने भी किए थे, जिसमें कहा गया था कि भारत सरकार ने विदेश में रहने वाले कथित आतंकवादियों को खत्म करने की व्यापक रणनीति के तहत पाकिस्तान में कम से कम 20 व्यक्तियों की हत्या का आदेश दिया था।