उत्तर प्रदेश ने तीसरी बार हासिल किया अचीवर्स स्टेट का खिताब

Spread the love

New Delhi : प्रदेश में उद्योगों और उद्यमियों को बढ़ावा दे रही योगी आदित्यनाथ सरकार को उसकी उत्कृष्ट नीतियों और प्रयासों के लिए लगातार तीसरे साल अचीवर्स स्टेट का दर्जा दिया है। प्रदेश को यह सम्मान लॉजिस्टिक्स क्षेत्र में अपना नेतृत्व साबित करने के लिए मिला है। नई दिल्ली में शुक्रवार को होने वाले भव्य समारोह में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री प्रदेश को यह अवॉर्ड देंगे। इस सम्मान के साथ लॉजिस्टिक्स क्षेत्र में उत्तर प्रदेश की रफ्तार महाराष्ट्र, गुजरात, तमिलनाडु जैसे राज्यों से आगे हो गई है। लॉजिस्टिक्स ईज एक्रॉस डिफरेंट स्टेट (लीड्स) द्वारा जारी 2024 की  रैंकिंग में यूपी को लॉजिस्टिक्स सुगमता में अचीवर्स स्टेट का दर्जा दिया गया है। यह लगातार तीसरा वर्ष (2022, 2023 और 2024) है जब यूपी ने लॉजिस्टिक्स और बुनियादी ढांचे के विकास में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए यह प्रतिष्ठित अवॉर्ड हासिल किया है। उत्तर प्रदेश ने दस खरब डालर की अर्थव्यवस्था के लिए लॉजिस्टिक्स इंफ्रास्ट्रक्चर पर फोकस किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *