Greater Noida : मैक्सविन पब्लिक स्कूल जहाँगीरपुर के खिलाड़ियों ने उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग (यूपीआरएसएल) ने अन्तर्गत युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग द्वारा आयोजित खण्ड स्तरीय ग्रामीण खेल प्रतियोगिता विकास खण्ड खुर्जा जिला बुलन्दशहर में भाग लिया। इसमें मैक्सविन पब्लिक स्कूल की कबड्डी टीम के खिलाड़ियों नन्दिनी, जैसिका, तन्वी, सृष्टि, नेहा, महक, वर्षा, प्रिया, दिशु, मोनिका, और दीप्ति ने अच्छा प्रदर्शन कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। टीम को गोल्ड मेडल, तीन ट्राफी और प्रमाणपत्रों से सम्मानित किया गया। दौड़ प्रतियोगिता में विधालय से नन्दनी पुत्री प्रेमचन्द निवासी ग्राम भुन्ना जाटान ने 800 मीटर में ब्रान्ज मैडल जीतकर स्कूल का नाम रोशन किया। खिलाड़ियों के कोच करन गौतम और गौरव माहेश्वरी ने बताया कि इन सभी खिलाड़ियों को जनपद स्तर के लिए चुन लिया गया है। इन सभी खिलाड़ियों के श्रेष्ठ प्रदर्शन पर विधालय के प्रबन्धक योगेन्द्र सैनी और प्रधानाचार्य खानचन्द वर्मा द्वारा उनको शुभकामनाएं देते हुए इनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।