PM Modi से मिले CM धामी; रेल प्रोजेक्ट-बाईपास सहित इन मुद्दों पर बात

Spread the love

New Delhi : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को उत्तराखंड में आयोजित राष्ट्रीय खेलों के लिए आमंत्रित किया। दोनों के बीच उत्तराखंड में रेल प्रोजेक्ट, बाईपास सहित कई मुद्दों पर बातचीत हुई।सीएम धामी ने पीएम मोदी को उत्तराखंड के मलारी (चमोली) की शॉल और नारायण आश्रम की प्रतिकृति भेंट की। मुख्यमंत्री धामी ने राज्य के विकास में प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व, मार्गदर्शन और सहयोग के लिए प्रदेश की जनता की ओर से आभार व्यक्त किया।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *