Lakhnow : समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि कार्यकर्ता सतर्क रहेंगे तो भाजपा चुनाव में धांधली नहीं कर पाएगी। इसलिए वोटरलिस्ट पर पूरी नज़र रखकर उसे ठीक कराना है। भाजपा की साजिशों को विफल करने का संकल्प लेकर कार्यकर्ता क्षेत्र में काम करें। 2027 का विधानसभा चुनाव हमें हर हालत में राज्य के हित में जीतना है। अखिलेश यादव ने सोमवार को यहां उत्तर प्रदेश सहित झारखण्ड, आन्ध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान से आये पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं की बैठक में ये बातें कहीं।