New Delhi : जापान की राजधानी टोक्यो में एक मोटरसाइकिल के बराबर वजन वाली टूना मछली करोड़ों रुपये में नीलाम हुई। इसका वजन कुल 276 किलोग्राम है। इसके लिए 11 करोड़ रुपये की बोली लगाई गई। 2019 में भी देश में सबसे महंगी मछली 333.6 मिलियन येन में बिकी थी। मछली की यह नीलामी हर साल जापान में साल के पहले दिन होती है। मछली खरीदना यहां शुभ मानते हैं। टूना का प्रमुख खरीदार ओनोडेरा ग्रुप के अधिकारी शिनजी नागाओ ने बताया,‘पहला टूना ऐसा होता है जो शुभकामनाओं के लिए खरीदा जाता है। हमारी इच्छा है कि लोग इसे खाएं और उनका साल शानदार बीते।