महाकुंभ में जा रहे श्रद्धालुओं के लिए जरूरी खबर

Spread the love

Prayagraj : महाकुंभ में श्रद्धालुओं और कल्पवासियों के लिए जिला आपदा विभाग ने एडवाइजरी जारी की है। कहा है कि प्रयागराज जाने से पहले महाकुंभ एप जरूर डाउनलोड कर लें। उम्र 60 साल से ज्यादा है या कोई बीमारी है तो यात्रा से पहले अपनी सेहत की जांच जरूर करा लें। पहले से बीमार व्यक्ति डॉक्टर से परामर्श लेकर ही जाएं। जरूरी दवाएं और डॉक्टर का नंबर साथ रखें। आयुष्मान कार्डधारक हैं तो कार्ड साथ में रखें ताकि आपात स्थित में आयुष्मान योजना के तहत इलाज हो सके। महाकुंभ में पैदल अधिक चलना पड़ सकता है तो पानी का स्तर बनाए रखने के लिए ओरआएस का घोल पीते रहें। बच्चों, वृद्धजनों और गर्भवती महिलाओं को अकेले स्नान न करने दें। गहरे पानी में जाने से बचें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *