New Delhi : ईरान में पिछले साल 901 लोगों को मौत की सजा दी गई है। इसका खुलासा संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार ने किया है। पिछले साल दिसंबर महीने के सिर्फ एक हफ्ते में लगभग 40 लोगों को फांसी की सजा सुनाई गई। संयुक्त राष्ट्र ने ईरान से तुरंत फांसी की सजा पर रोक लगाने की मांग की।संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार के प्रमुख वोल्कर तुर्क का कहना है कि ईरान में मौत की सजा पाने वाले लोगों की संख्या में हर साल इजाफा हो रहा है। यह बेहद परेशान करने वाली बात है। 2024 में ईरान में 901 लोगों को मौत की सजा दी गई। वोल्कर ने आगे कहा कि अब समय आ चुका है कि ईरान को इसे रोकना होगा।