दिल्ली-यूपी को कोहरे और ठंड से अभी नहीं मिलेगी राहत

Spread the love

New Delhi : उत्तर भारत इस समय कड़ाके की ठंड और कोहरे की चपेट में है। राजधानी दिल्ली में घने कोहरे के साथ शीतलहर का प्रकोप जारी है। इस बीच मौसम विभाग ने कहा कि आने वाले कुछ दिनों तक यही स्थिति देखने को मिल सकती है।भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ और पूर्वी हवाओं की वजह से 10 से 12 जनवरी के बीच उत्तर पश्चिम भारत में बारिश होने की संभावना है।आईएमडी ने बताया कि पिछले 24 घंटों में पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में ठंड का प्रकोप देखने को मिला है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *