सरकार का बड़ा फैसला, राजघाट में बनेगी प्रणब मुखर्जी की समाधि

Spread the love

New Delhi : केंद्र सरकार ने एक बड़ा फैसला लेते हुए दिवंगत पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की समाधि बनाने के लिए राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ‘राष्ट्रीय स्मृति’ परिसर यानी राजघाट परिसर के अंदर एक विशेष स्थल को चिन्हित करने को मंजूरी दी है। लेखिका और प्रणब मुखर्जी की बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से मुलाकात की और बाबा के लिए एक स्मारक बनाने के उनके सरकार के फैसले के लिए दिल से आभार और कृतज्ञता व्यक्त की। यह और भी अधिक सराहनीय है, क्योंकि हमने इसके लिए नहीं कहा था। प्रधानमंत्री के इस अप्रत्याशित दयाभाव और कृतज्ञता से मैं बहुत प्रभावित हूं।”शर्मिष्ठा ने इसके साथ ही पीएम मोदी से अपनी मुलाकात और केंद्रीय शहरी एवं आवास मंत्रालय की चिट्ठी भी सोशल मीडिया पर साझा किया है। उन्होंने लिखा है, “बाबा (प्रणब मुखर्जी) कहते थे कि राजकीय सम्मान के लिए कहा नहीं जाना चाहिए, बल्कि वह खुद ऑफर किया जाता है। मैं बहुत आभारी हूँ कि प्रधानमंत्री मोदी ने बाबा की याद और सम्मान में ऐसा किया। हालांकि, इससे बाबा पर कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि वह अब इस दुनिया में नहीं हैं और वह प्रशंसा या आलोचना से परे रहे हैं लेकिन उनकी बेटी होने के नाते मैं अपनी खुशी को शब्दों में बयां नहीं कर सकती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *