एचएमपीवी को लेकर यूपी सरकार अलर्ट

Spread the love

Lakhnow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक में कहा कि ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (एचएमपीवी) हो या मौसमी बीमारियां इनसे बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट रहे। भीषण ठंड व शीतलहर के कारण सर्दी, खांसी, श्वांस से जुड़े मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी संभावित है। सभी सरकारी अस्पतालों में मरीजों को अच्छी चिकित्सा सुविधा मिलनी चाहिए। जांच हो या दवाओं की उपलब्धता, सब कुछ चाक-चौबंद हो। आम आदमी को परेशान न होना पड़े।मुख्यमंत्री आवास में आयोजित बैठक में योगी ने कहा कि ठंड के मौसम में आमजन की स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुख्ता इंतजाम रखें। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में शीतलहर चल रही है। यह समय बुजुर्गों, बच्चों और गंभीर रोग से ग्रस्त लोगों की सुरक्षा के दृष्टिगत विशेष सतर्कता बरतने वाला है। महाकुंभ में तीर्थयात्रियों की स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सुविधाओं की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी सेक्टरों में इलाज के पुख्ता इंतजाम हों। एंबुलेंस की सुविधा उपलब्ध रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *