Gorakhpur : निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल “निषाद पार्टी” द्वारा निकाली गई संवैधानिक अधिकार यात्रा 38वें दिन जनपद गोरखपुर में चौथे पादरी बाज़ार से प्रारंभ हुई, निषाद पार्टी-राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश सरकार में मा० कैबिनेट मंत्री डॉ संजय कुमार निषाद जी के नेतृत्व में यात्रा निकाली गई सरेन्दा से नहियापार से करमहाँ से महाराजी से बेला से काँटा से पिपराइच से बरगदही से खुटहन से भटहट से रामनगर से जौनपुर से करमहाबुजुर्ग से गुलहरिया से मेडिकल कॉलेज से झुगिया गेट से फर्टिलाइजर से बरगदवाँ से मोहरीपुर तक निकाली गई।
श्री निषाद जी ने यात्रा को संबोधित करते हुए कहा कि पिपराइच विधानसभा का प्यार और आशीर्वाद हमेशा से निषाद पार्टी पर बना रहा है, और आज जिस प्रकार महिलाओं व युवाओं ने यात्रा का नेतृत्व किया है, उसको देखकर अभिभूत हैं क्योंकि जिस प्रकार एक माँ अपने बच्चे को आगे बढ़ाने का काम करती है, ठीक उसी प्रकार मछुआ समाज महिला शक्ति निषाद पार्टी को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है। श्री निषाद जी खूटहन से में लौहपुरुष स्वर्गीय मा० जमुना निषाद जी की प्रतिमा पर पुष्पअर्पित करते हुए कहा कि आज सुबह जब घर से निकल रहे थे तब उन्होंने लोहपुरुष स्वर्गीय मा० जमुना निषाद जी के आदर्शों और नीति को स्मरण करते हुए निकला था। उन्होंने कहा कि वो बार-बार पिपराइच की धरती पर आकर एक ही संकल्प लेते रहे हैं कि जब तक निषाद समाज का आरक्षण का मुद्दा हल नहीं हो जाता वो चैन से बैठने वाले नहीं है, उन्होंने कहा कि स्वर्गीय जमुना निषाद जी हमेशा आरक्षण की लड़ाई लड़ती रहे थे, वो जानते थे मछुआ एससी आरक्षण निषाद समाज के लिए कितना ज़रूरी है, उन्होंने स्वर्गीय जमुना निषाद जी जब जेल में बंद थे तबका क़िस्सा सुनाते हुए कहा कि एक समय जेल में वो स्वर्गीय जमुना निषाद जी से मिलने पहुँचे तो उन्होंने कहा था “संजय” आरक्षण के मुद्दे पर अडिग रहना और आगे बढ़कर अपनी पार्टी बनाना, क्योंकि कोई भी पार्टी आरक्षण देने के पक्ष में नहीं रहेगी, आप अपनी पार्टी बनाकर समाज को एकजुट करके, आरक्षण के मुद्दे को हल प्रत्येक दशा में करवाना। श्री निषाद जी ने कहा कि आज भी वो स्वर्गीय जमुना निषाद जी के वो शब्द मायने रखते हैं, उनके कहने के आधार पर पार्टी खड़ी की गई, और उनके आदर्शों पर चलते हुए हम निषाद समाज के सबसे अहम मुद्दे को हल करवाने का का हरसंभव प्रयास कर रहे है। श्री निषाद जी ने कहा कि मछुआ समाज का दर्द मछुआ समाज का बेटा और मछुआरों की पार्टी “निषाद पार्टी” ही समझ सकती है।
श्री निषाद जी ने कहा कि 2018 के लोकसभा उपचुनाव में आपने ई० प्रवीण निषाद का साथ देकर ये स्पष्ट कर दिया था कि निषाद पार्टी आज भी अपने मुद्दे पर अडिग है, और आज संवैधानिक यात्रा में जो जोश और जज्बा इतनी ठंड होने के बाद भी देखने को मिला तो ये स्पष्ट हो गया है कि स्व० जमुना जी के आदर्शो पर निषाद पार्टी चल रही है। श्री निषाद जी ने कहा की निषाद समाज अब जाग गया है, अपने आरक्षण के मुद्दे को लेकर अडिग है। श्री निषाद जी कहा कि मछुआ समाज को आज सबसे ज़्यादा ज़रूरत आरक्षण की है और वो लगातार प्रयासरत भी है। उन्होंने कहा कि जब भी कोई मछुआ समाज का नेता मछुआ समाज के आरक्षण के मुद्दे पर आगे बढ़ता है, तब ही मछुआ समाज के विभीषण किसी ना किसी तरीक़े से निषाद पार्टी का विरोध करना शुरू कर देते है, उन्होंने कहा की कोई भीविभीषण निषाद पार्टी का नहीं निषाद समाज का विरोध कर रहे है निषाद समझ गया है और 2027 के विधानसभा चुनाव में एकमुश्त होकर डॉ संजय और निषाद पार्टी को जकायेगा।
श्री निषाद जी ने कहा कि आगामी 13 जनवरी 2025 को निषाद पार्टी अपना 13वाँ संकल्प दिवस जनपद गोरखपुर के सिक्टौर में मनाने जा रही है, उन्होंने कहा कि संकल्प दिवस पर निषाद पार्टी आरक्षण के मुद्दे पर दिशा तय करने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि संकल्प दिवस पर केंद्रीय मंत्री, एनडीए के सहयोगी दल, एवं प्रदेश सरकार का प्रतिनिधित्व मौजूद रहेगा।
इस अवसर पर बाबू राम निषाद, ज़िला पंचायत सदस्य अमिताभ निषाद, ज़िला पंचायत सदस्य राजेश निषाद, अभिमन्यु निषाद, बाबू राम निषाद (बरगदहही), अजय निषाद, पंचम निषाद, रवींद्र निषाद, गुंजेश्वर निषाद, लाल बिहारी निषाद, गुड़िया निषाद, सुमित्रा निषाद, सावित्री निषाद, मंजुलता निषाद, ज्योति निषाद, जुगेश निषाद, कमलेश निषाद, मोहित चौहान, तुलसिकुमार, अमरनाथ निषाद, रामप्रीत निषाद, दुर्गालाल मास्टर साहब, मुन्ना लाल मास्टर साहब एवं विनोद निषाद (प्रधान), श्री राम निषाद, रणजीत निषाद(कोटेदार), अनिरुद्ध निषाद, गोविंद निषाद, राम नरेश निषाद आदि मौजूद रहे।