टेंडर प्रक्रिया से पहले ही ठेकेदार ने पूरा किया नुमाइश का काम

Spread the love

Harigarh : नुमाइश के आयोजन से पहले कृष्णांजलि सभागार, दरबार हाल और अन्य गेटों पर रंगाई- पुताई का कार्य चल रहा है, लेकिन आरोप है कि यह काम बिना टेंडर प्रक्रिया के किया गया है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने 17 जनवरी को टेंडर प्रक्रिया की तिथि निर्धारित की है, लेकिन ठेकेदार ने लगभग 75% काम पहले ही पूरा कर लिया है। सवाल उठते हैं कि बिना टेंडर के ठेकेदार ने काम कैसे शुरू किया और किसके कहने पर यह कार्य हुआ। अन्य ठेकेदारों का कहना है कि अब टेंडर प्रक्रिया में शामिल होने का कोई मतलब नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *