8 टन सोना खरीदने के बाद आरबीआई के पास कुल सोने का भंडार

Spread the love

New Delhi : दुनियाभर के केंद्रीय बैंकों ने नवंबर, 2024 में अपने भंडार में सामूहिक रूप से 53 टन सोना जोड़ा। इस दौरान आरबीआई ने 8 टन सोना खरीदा। इसके साथ ही, आरबीआई का स्वर्ण भंडार बढ़कर 876 टन पहुंच गया। विश्व स्वर्ण परिषद (डब्ल्यूजीसी) ने सोमवार को एक रिपोर्ट में बताया, आरबीआई सोना खरीदने के मामले में 2024 में पोलैंड के केंद्रीय बैंक एनबीपी के बाद दूसरे स्थान पर है। इस अवधि में पोलैंड ने 90 टन सोना खरीदा, जबकि आरबीआई ने 73 टन सोने की खरीदारी की।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *