Prayagraj : इलाहाबाद हाईकोर्ट में मुस्लिम पक्ष ने मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शादी ईदगाह मामले की सुनवाई स्थगित करने की मांग की। उनका कहना था कि सुप्रीम कोर्ट ने वर्शिप एक्ट की वैधता पर दाखिल याचिकाओं में धार्मिक स्थलों से संबंधित किसी भी अंतरिम आदेश पर रोक लगाई है। हिंदू पक्ष ने इसका विरोध करते हुए दलील दी कि एएसआई संरक्षित धार्मिक स्थलों पर वर्शिप एक्ट लागू नहीं होगा। कोर्ट ने सभी संशोधन अर्जियों पर सुनवाई के लिए 16 जनवरी की तारीख तय की है।