कोयला खदान में पानी भरने से 9 श्रमिक फंसे, एक शव बरामद

Spread the love

New Delhi : असम के दीमा हसाओ जिले में सोमवार को कोयला खदान में पानी भरने के कारण नौ श्रमिक फंस गए थे। बुधवार सुबह सेना और एनडीआरएफ की टीमों ने एक शव बरामद किया, जबकि आठ श्रमिक अभी भी खदान में फंसे हुए हैं। खदान में पानी निकालने के लिए डी-वाटरिंग पंप मंगाए गए हैं और बचाव अभियान को तेज कर दिया गया है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि खदान में अवैध खनन की संभावना है और पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज की है। बचाव कार्य में सेना, एनडीआरएफ और नौसेना की टीमें जुटी हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *