अमित शाह ने यूपी में तीन नए कानून 31 मार्च तक लागू 

Spread the love

New Delhi : केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने उत्तर प्रदेश के सभी सात कमिश्नरेट में इस साल 31 मार्च तक और राज्य भर में जल्द से जल्द तीनों आपराधिक कानूनों का 100 फीसदी कार्यान्वयन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हर जिले में एक से अधिक फॉरेंसिक सचल वैन की उपलब्धता भी सुनिश्चित की जानी चाहिए। मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में उन्होंने इन कानूनों के उद्देश्य की चर्चा करते हुए त्वरित न्याय सुनिश्चित करने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *