Lakhnow : प्रदेश सरकार द्वारा 2025-26 का बजट फरवरी के दूसरे सप्ताह में विधानसभा में पेश किए जाने की उम्मीद है। वित्त विभाग ने बजट तैयार करने का काम तेज कर दिया है। विभागों से आए प्रस्तावों पर मंथन शुरू कर दिया गया है। कुछ बड़ी परियोजनाओं को इस बजट में शामिल करने की तैयारी है। बजट का आकार करीब आठ लाख करोड़ रुपये के करीब होने का पूर्वानुमान है। बताया जा रहा है कि विधानमंडल का बजट सत्र फरवरी के दूसरे सप्ताह में 7-14 फरवरी के बीच हो सकता है।