सीएम योगी पहुंचे प्रयागराज, महाकुंभ की तैयार‍ियों का ल‍िया जायजा

Spread the love

Prayagraj : सूबे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार की दोपहर लगभग पौने दो बजे महाकुंभ नगर पहुंच गए हैं। उनका हेलीकाप्टर अरैल में उतरा। अब वह मेला क्षेत्र का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद अखाड़ा के संतों से मुलाकात भी करेंगे। फिर शाम को मीडिया सेंटर का उद्घाटन कर वहां प्रेस कांफ्रेंस करेंगे। रात में अखाड़ा के संतों के साथ भोजन प्रसाद ग्रहण करेंगे और फिर सर्किट हाउस में विश्राम करेंगे।आपको बता दें क‍ि सीएम योगी दूसरे दिन भी महाकुंभ नगर में ही रहेंगे। वह दोनों दिन लगभग 23 घंटे तीर्थराज में रहेंगे। वर्ष 2019 के कुंभ के दौरान भी सीएम योगी ने लगातार दो दिनों तक संगम नगरी में बिताए थे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *