Lakhnow : परिवहन निगम की हाईएंड व स्लीपर बसों का किराया तत्काल प्रभाव से 28 फरवरी तक प्रयोग के तौर पर कम करने का फैसला लिया गया है। ऐसा एसी बसों को यात्री नहीं मिलने के कारण किया गया है। हाईएंड बसों का किराया 56 पैसा व एसी बसों का किराया 49 पैसा प्रतिकिमी की दर से कम किया गया है। किराया कम होने से अगर यात्री बढ़े तो इसे पूरी तरह लागू कर दिया जाएगा। परिवहन निगम की ओर से फरवरी 2023 में बसों का किराया 25 फीसदी तक बढ़ाया गया था। हाईएंड वोल्वो व स्कैनिया बसों का किराया 2.86 रुपये प्रतिकिमी हो गया था। एसी स्लीपर बसों का किराया 2.59 रुपये प्रतिकिमी हो गया। प्रधान प्रबंधक (संचालन) अंकुर विकास ने बताया कि हाईएंड बसों का किराया 2.30 रुपये, स्लीपर एसी बसों का किराया 2.10 रुपये प्रतिकिमी लिया जाएगा।