सड़क हादसों में जान बचाने वालों को मिलेगा 25 हजार रुपये का पुरस्कार

Spread the love

New Delhi : केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने सड़क हादसों में घायल हुए लोगों को समय पर अस्पताल पहुंचाने वालों की प्रोत्साहन राशि पांच हजार रुपये से बढ़ाकर 25 हजार रुपये करने का निर्णय लिया है। इसके अलावा, सड़क पर गलत तरीके से खड़े वाहनों की जानकारी तत्काल यातायात पुलिस तक पहुंचाने के लिए कमीशन पर लोग तैनात किए जाएंगे। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि 2024 में सड़क हादसों में 1 लाख 80 हजार लोगों की जान गई, जिनमें से अधिकांश लोग 18 से 34 वर्ष आयु वर्ग के थे। घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाने वालों को अब 25 हजार रुपये का प्रोत्साहन मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *