Harigarh : अलीगढ़ के टप्पल थाना क्षेत्र में हरियाणा के लोगों ने पीछा कर गौवंश से भरी एक लोडर पकड़ी। तस्करों ने पीछा कर रही कार को टक्कर मारकर डैमेज किया और फायरिंग का आरोप भी लगा। गौ तस्कर एक्सीडेंटल लोडर को छोड़कर फरार हो गए। मौके पर जुटी भीड़ ने कंट्रोल रूम में सूचना देकर पुलिस बुलाई।