एआई रोबोट आरिया,इंसानों जैसा व्यवहार 

Spread the love

New Delhi : लास वेगास में आयोजित उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स शो में एक ऐसे एआई रोबोट को प्रदर्शित किया गया, जो इंसानों की तरह भाव-भंगिमा बनाने में सक्षम है। अमेरिका की टेक कंपनी रियलबोटिक्स ने आरिया नाम की एक रोबोट बनाई है, जो इंसानों की तरह बात कर सकती है। इस रोबोट में असली इंसानों जैसे फीचर्स जोड़े गए हैं। कंपनी ने इसकी कीमत करीब 175 हजार डॉलर (डेढ़ करोड़ रुपये) रखी है। कंपनी ने बताया कि इस रोबोट को एक साथी के रूप में डिजाइन किया गया है। यह समाज में बढ़ती अकेलेपन की समस्या को भी दूर कर सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *