New Delhi : सिंगापुर के राष्ट्रपति थर्मन शनमुगरत्नम पांच दिवसीय भारत यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे। यह यात्रा भारत और सिंगापुर के कूटनीतिक संबंधों की 60वीं वर्षगांठ के अवसर पर हो रही है। यात्रा के दौरान थर्मन भारत-सिंगापुर द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने पर चर्चा करेंगे। उनका राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत होगा और बाद में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू व पीएम मोदी से मुलाकात करेंगे। थर्मन 17-18 जनवरी को ओडिशा का भी दौरा करेंगे। सिंगापुर ने भारतीय उद्योगपति तरुण दास को मानद नागरिकता पुरस्कार से सम्मानित किया।