Prayagraj : इलाहाबाद हाईकोर्ट ने श्रीकृष्ण कूप पूजा और श्रीकृष्ण जन्मभूमि की अखंड परिक्रमा की अनुमति पर दाखिल अर्जी पर सुप्रीम कोर्ट के अंतिम फैसले तक सुनवाई स्थगित कर दी। हिंदू पक्ष ने दलील दी कि श्रीकृष्ण कूप पर वर्षों से पूजा हो रही है, जबकि मुस्लिम पक्ष ने इसे पोषणीय नहीं बताया। अदालत ने अन्य प्रार्थना पत्रों पर सुनवाई के लिए 27 जनवरी की तिथि तय की है।