रेलवे की सौगात: 50 रुपये कम हो गया इंटरसिटी के AC चेयरकार का किराया, हट गया सुपरफास्ट चार्ज

Spread the love

New Delhi : गोरखपुर-लखनऊ इंटरसिटी से लखनऊ तक का सफर सुगम होने के साथ और सस्ता हो गया है। गोरखपुर- लखनऊ इंटरसिटी ही नहीं सुपरफास्ट से एक्सप्रेस बनते ही पूर्वोत्तर रेलवे की चार ट्रेनों के किराये से सुपरफास्ट चार्ज हट गया है। इन ट्रेनों की सभी श्रेणियों का किराया 12 से 90 रुपये कम हो गया है।एक्सप्रेस बनने के साथ ही ट्रेनों का नंबर भी बदल गया है। नए नंबर से चल रही इंटरसिटी के एसी चेयरकार का किराया भी 50 रुपये कम हो गया है। गोरखपुर से लखनऊ तक का किराया 475 की जगह अब 425 रुपये लगने लगा है। जनरल चेयरकार (टू एस) का किराया भी 132 से घटकर 120 हो गया है। इसी तरह गोरखपुर के रास्ते चलने वाली लखनऊ-पाटलीपुत्र और छपरा-मथुरा एक्सप्रेस का किराया भी कम हो गया है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *