New Delhi : पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी को भ्रष्टाचार के मामले में सजा सुनाई गई है। इमरान को 14 साल और बुशरा को सात साल की सजा हुई है। यह सजा अल-कादिर ट्रस्ट के 50 अरब रुपये के भ्रष्टाचार मामले में दी गई है। इमरान पर 10 लाख और बुशरा पर 5 लाख पाकिस्तानी रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। जुर्माना नहीं भरने पर इमरान को छह महीने और बुशरा को तीन महीने अतिरिक्त सजा हो सकती है। अदालत ने दोनों की स्थापित अल-कादिर यूनिवर्सिटी की जमीन भी जब्त करने का आदेश दिया है।