Harigarh : मंगलायतन विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों का चयन प्रतिष्ठित कंपनियों व सरकारी सेवाओं में लगातार हो रहा है। नौ छात्र- छात्राओं को हाल ही में संपन्न हुए कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव के दौरान प्रतिष्ठित कंपनी इवाल्वे आउटसोर्स में चयन हुआ है। कंपनी प्रतिनिधि के रूप में रोहित गुप्ता व हेमंत ने चयन प्रक्रिया को पूर्ण किया। जिसमें भूमिका, प्रियांजलि, वंशिका अग्रवाल, राखी त्रिवेदी, सुमित, ईशु वाष्र्णेय, संकल्प श्रीवास्तव, जतिन वार्ष्णेय, कनिष्का अग्रवाल शामिल हैं। इन्हें साक्षात्कार के माध्यम से प्रतिभा और कौशल दिखाने का अवसर मिला। विद्यार्थियों को बेहतर सैलरी पैकेज के साथ अपने करियर को आगे बढ़ाने का भी अवसर मिलेगा। कुलपति प्रो. पीके दशोरा ने विद्यार्थियों की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा यह कड़ी मेहनत और समर्पण का परिणाम है। कुलसचिव ब्रिगेडियर समरवीर सिंह, परीक्षा नियंत्रक प्रो. दिनेश शर्मा ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट सेल के डा.अर्शी मलिक व डा. विपिन कुमार ने बताया कि विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को बेहतर प्लेसमेंट के अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।