ग्रामीणों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी

Spread the love

Harigarh : मंगलायतन विश्वविद्यालय द्वारा उन्नत भारत अभियान के तहत गांव नयाबास व गांव लोरिया में जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों के बीच केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देना था।समन्वयक डा. स्वाति अग्रवाल ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य उन लोगों की पहचान करना है जो सरकारी योजनाओं के तहत लाभ प्राप्त करने के हकदार हैं। डा. दीपशिखा सक्सेना ने कन्या सुकन्या योजना, डा. हिबा इस्लाही ने विभिन्न ऋण योजनाओं, डा. भारतेंदु ने सिंचाई योजना, बीमा योजना से अवगत कराते हुए डा. रोबिन वर्मा ने किसानों से लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया बताई। भावना राज ने कहा कि योजनाओं से जीवन स्तर में सुधार होगा। योगेश कौशिक ने कहा कि उन्नत भारत अभियान देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। प्रधान प्रतिनिधि प्रदीप कुमार ने कहा कि यह पहल उन्नत भारत की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *