बीजेपी का संकल्प पत्र पेश “झूठ का पुलिंदा-केजरीवाल

Spread the love

New Delhi : दिल्ली चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को अपना संकल्प पत्र जारी किया। इसमें कई बड़ी घोषणाएं की गईं। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए इसे “झूठ का पुलिंदा” करार दिया। केजरीवाल ने कहा, “भाजपा मेरी ही गारंटी पर चुनाव लड़ रही है। जो घोषणाएं वे कर रहे हैं, वे तो हम पहले ही दे चुके हैं। नया क्या किया?” उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा, “पीएम मोदी ने ‘रेवड़ी संस्कृति’ को लेकर आप पर हमला किया, लेकिन अब वही वादे कर रहे हैं। उन्हें मुझसे और देश से माफी मांगनी चाहिए और स्वीकार करना चाहिए कि ये सुविधाएं जरूरी हैं। उन्होंने भाजपा पर कानून-व्यवस्था, व्यापारियों की सुरक्षा, और अपराध से जुड़े मुद्दों पर चुप रहने का आरोप भी लगाया।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *