Lakhnow : काशी प्रवास के दूसरे दिन शुक्रवार को सर्किट हाउस में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कई गणमान्य लोगों ने मुलाकात की। विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी की अगुवाई में अन्नपूर्णा मंदिर के महंत शंकर पुरी ने 31 जनवरी से 9 फरवरी तक मंदिर के कुंभाभिषेक अनुष्ठान में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री को आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में आने का आश्वासन दिया है। वहीं, बीएचयू के न्यूरोलॉजी विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रो. वीएन मिश्रा ने सीएम से मुलाकात कर अक्तूबर में होने वाले आईएएनसीओएन-2025 सम्मेलन में आने का न्योता दिया।