Prayagraj : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को संगम में डुबकी लगाई। इसके बाद उन्होंने पूरे विधि विधान के साथ वैदिक मंत्रोचारण के बीच मां गंगा की आरती की। उनके साथ राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी सहित तमाम नेता मौजूद रहे। बमरौली हवाई अड्डे पर कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुंप्ता नंदी ने उनकी आगवानी की। राजनाथ सिंह ने सबसे पहले गंगा, यमुना, सरस्वती के पवित्र त्रिवेणी संगम में स्नान कर, सनातन की जय, गंगा मैय्या की जय का उद्घोष किया। उन्होंने संगम तट से अक्षयवट, पातालपुरी और बड़े हनुमान जी का दर्शन कर, महाकुंभ की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। रक्षा मंत्री शाम को सेना के अधिकारियों के साथ महाकुंभ की सुरक्षा व्यवस्था के लिए रवाना हो गए।