आप का भाजपा पर हमला, अरविंद केजरीवाल पर गुंडों से हमला करने का आरोप

Spread the love

New Delhi : आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाया है। पार्टी ने एक वीडियो जारी कर कहा कि भाजपा प्रत्याशी प्रवेश वर्मा के गुंडों ने चुनाव प्रचार के दौरान अरविंद केजरीवाल पर ईंट-पत्थर से हमला किया। आप ने कहा कि भाजपा हार के डर से केजरीवाल को प्रचार से रोकना चाहती है। वहीं, प्रवेश वर्मा ने आरोप लगाया कि केजरीवाल ने उनके कार्यकर्ताओं पर गाड़ी चढ़ा दी, जिससे एक कार्यकर्ता घायल हुआ। दिल्ली पुलिस को नेताओं पर हमलों के इनपुट मिल चुके हैं, और सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *