New Delhi : विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा कि पाकिस्तान आतंकवाद को समर्थन देता है, लेकिन यह आतंकवाद का कैंसर अब पाकिस्तान को ही खा रहा है। उन्होंने बांग्लादेश, म्यांमार और श्रीलंका के साथ भारत के संबंधों पर भी बात की। जयशंकर ने श्रीलंका को भारत द्वारा दी गई 4 बिलियन अमेरिकी डॉलर की सहायता का जिक्र करते हुए कहा कि भारत ने संकट, महामारी और आर्थिक मंदी के समय अपने पड़ोसियों की मदद की। पाकिस्तान के संदर्भ में उन्होंने कहा कि यह देश सीमा पार आतंकवाद को बढ़ावा देने के मामले में अपवाद बना हुआ है।