भाकियू (भूमिपुत्र) ने की राज्य सरकार से खुर्जा को औद्योगिक नगरी के दर्जे की मांग

Spread the love

Uttar Pradesh : (सुहैल खान) खुर्जा में वरिष्ठ पदाधिकारियों व उद्योगपतियों के साथ एक बैठक संपन्न हुई।जिसमें वरिष्ठ समाजसेवी रजी अंसारी जी ने सरकार से खुर्जा को एक औधोगिक नगरी का दर्जा व आधुनिक सुविधाओं से लैस एक अस्पताल व जेवर खुर्जा व सिकंदराबाद खुर्जा मार्ग को बाईपास रोड देने की बात कही।और भी कई वरिष्ठ पदाधिकारियों ने खुर्जा के विकास को लेकर अपने अपने विचार रखे।इन सभी मुद्दों पर भारतीय किसान यूनियन भूमिपुत्र खुर्जा के उद्योगपतियों व व्यापारियों के साथ मिलकर खुर्जा शहर की मूलभूत सुविधाएं के लिए आवाज उठाने का काम करेगी। बहुत जल्द इस बाबत वरिष्ठ समाजसेवी रजी अंसारी जी व राष्ट्रीय सचिव रमेशचंद्र राही के नेतृत्व में एक बड़ी बैठक का आयोजन किया जायेगा।जिसमें आगे की रणनीति पर चर्चा होगी। जिसमें उपस्थित रहे राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरेंन्द्र प्रताप सिंह, केशव अग्रवाल राष्ट्रीय संगठन मंत्री युवा मोर्चा, सत्येन्द्र, भीम,असपाक, जीतू चौहान, ऋषि शर्मा, नियाज मोहम्मद,मोहम्मद उवैश राइन,आमिर अल्वी,जीशान कुरैशी, तहसीन, शोएब अंसारी, एम एफ कुरैशी, कासिम सलमानी, सुहैल खान,हासिम,अनस कुरैशी,आदि लोग मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *