बच्चों से मिलना चाहता है सीमा हैदर के पूर्व पति, भारत सरकार से मांगी मदद

Spread the love

•New Delhi : सीमा हैदर के पूर्व पति गुलाम हैदर ने भारत सरकार से अपील की है कि वह उसे अपने बच्चों से मिलने और हिरासत हासिल करने में मदद करे। सीमा मई 2023 में बच्चों को लेकर नेपाल के रास्ते भारत आई थी। वह जुलाई में तब सुर्खियों में आई जब भारतीय अधिकारियों ने उसे ग्रेटर नोएडा में 27 वर्षीय भारतीय नागरिक सचिन मीना के साथ रहते हुए पाया। वह दावा करती है कि उसने शादी कर ली है। गुलाम हैदर ने हाल ही में एक वीडियो संदेश में विदेश मंत्री एस जयशंकर से न्याय की अपील की है। दावा किया है कि पाकिस्तानी वकील और मानवाधिकार कार्यकर्ता अंसार बर्नी की मदद से 2023 के अंत से अपने बच्चों की कस्टडी हासिल करने की कोशिश कर रहा है। बर्नी ने कहा कि भारतीय वकील अली मोमिन को नियुक्त किया है और भारतीय अदालतों में कानूनी कार्यवाही शुरू करने के लिए पावर आफ अटार्नी भेज दी है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि मामला शुरू किया गया है या नहीं। हैदर ने कहा कि 2023 से अपने बच्चों को नहीं देखा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *