New Delhi : सरकार अब आउटसोर्सिंग पर तैनात किए जाने वाले संविदाकर्मियों की भर्ती प्रक्रिया में बिचौलियों की भूमिका खत्म करने की तैयारी कर रही है। श्रम विभाग इस संबंध में प्रस्ताव तैयार कर रहा है, जिसे कैबिनेट की मंजूरी के लिए शीघ्र ही भेजा जाएगा। सरकार का उद्देश्य योग्यता और पात्रता के आधार पर संविदाकर्मियों की भर्ती करना है।