Uttar Pradesh : भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी घोषित होने के बाद मिल्कीपुर में उपजे मनमुटाव को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुलझा लिया। उन्होंने पूर्व विधायक इंद्र प्रताप तिवारी को ब्राह्मण वोटरों को साधने की जिम्मेदारी दी, वहीं गोरखनाथ बाबा और रामू प्रियदर्शी को भी चुनाव अभियान में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। मुख्यमंत्री ने सभी नेताओं को मिलकर पार्टी की जीत सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।